छत्तीसगढ़
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 12 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
20 Sept 2025 6:39 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। जिले में पुलिस ने एक बड़े निवेश घोटाले का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दुगुना करने का लालच देकर लोगों से 10 से 12 करोड़ रुपये तक की धोखाधड़ी की है। मुख्य आरोपी स्नेहांशु नामदेव और उसकी पत्नी डाली नामदेव समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल, टाटा कर्व कार, महंगे मोबाइल, जेवरात और अन्य चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
फर्जी कंपनियों के जरिए निवेशकों से ठगी
पुलिस के अनुसार, आरोपी स्नेहांशु नामदेव ने अपनी पत्नी और सहयोगियों के साथ मिलकर दो फर्जी कंपनियां खोली थीं —
निशा बिजनेस कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड (सूर्या मॉल, जुनवानी)
यूनिक इन्वेस्टमेंट साल्यूशन (सुपेला चौक)
इन फर्मों के जरिए निवेशकों को शेयर बाजार में 20 से 40 प्रतिशत मासिक लाभांश और एक साल में रकम दुगुनी करने का लालच दिया गया। इसके लिए विभिन्न कंसल्टेंट्स को भी 10 से 15 प्रतिशत कमीशन देकर नए निवेशक जोड़ने का काम किया गया।
फर्जी दस्तावेज और मिरर इमेज से बनाया भरोसा
आरोपीगण ने निवेशकों को विश्वास दिलाने के लिए निवेश संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके अलावा, मिरर इमेज कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के जरिए ग्राहकों को नकली पासवर्ड और आईडी जारी कर निवेश का आभास कराया गया। व्हाट्सएप के माध्यम से इन्हें भेजकर निवेशकों को झांसा दिया जाता था।
शिकायत से खुला मामला
प्रार्थी करण शर्मा ने चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला में लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि स्नेहांशु नामदेव और उसकी पत्नी सहित अन्य आरोपियों ने उनसे और उनके साथियों से लगभग 66.47 लाख रुपये की ठगी की है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने धारा 318(4), 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस जांच में उजागर हुआ घोटाला
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्नेहांशु नामदेव ने पत्नी डाली नामदेव और निशा मानिकपुरी को फर्जी डायरेक्टर बनाकर कंपनियां खड़ी कीं। इन कंपनियों का न तो SEBI और न ही RBI में पंजीयन था। आरोपी केवल रकम की मनी रोलिंग कर रहे थे और निवेशकों से करोड़ों रुपये एकत्र कर उनमें से कुछ हिस्सा लौटाते थे। शेष रकम से खुद की आलीशान जिंदगी जी रहे थे।
जब्त संपत्ति और बरामदगी
आरोपियों से अब तक लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य के सामान जब्त किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल
टाटा कर्व कार
स्कूटी
सोने-चांदी के जेवरात
नगदी रकम
घरेलू सामग्री
फ्लैट संबंधी दस्तावेज
बैंक पासबुक, चेकबुक
कंप्यूटर, लैपटॉप
वरटू समेत महंगे विदेशी मोबाइल फोन
इसके अलावा निवेश और खर्च से जुड़े रजिस्टर व अन्य वित्तीय दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी
स्नेहांशु नामदेव (37 वर्ष), निवासी साईविला, जंजगिरी, थाना कुम्हारी
डाली नामदेव (35 वर्ष), पत्नी स्नेहांशु नामदेव
निशा मानिकपुरी (26 वर्ष), निवासी विजय नगर, दुर्ग
धातरी कोसरे (24 वर्ष), निवासी डीपाकेट, मरोदा, भिलाई
शुभम गुप्ता (25 वर्ष), निवासी कृपाल नगर, कोहका
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने पांचों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। साथ ही धोखाधड़ी से जुड़ी संपत्तियों और रकम की जांच आगे भी जारी रहेगी। अनुमान है कि यह रकम 12 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निवेश करते समय किसी भी कंपनी के दस्तावेज, पंजीयन और वैधता की पूरी तरह जांच करें और लालच में आकर बिना जांच-पड़ताल के रकम न लगाएं।
Tagsदुर्ग धोखाधड़ीशेयर मार्केट घोटालास्नेहांशु नामदेवडाली नामदेवनिशा मानिकपुरीधातरी कोसरेशुभम गुप्ताफर्जी निवेश कंपनीहार्ले डेविडसनटाटा कर्व कार12 करोड़ ठगीDurg fraudshare market scamSnehanshu NamdevDali NamdevNisha ManikpuriDhatri KosareShubham Guptafake investment companyHarley DavidsonTata Curve Car12 crore fraudछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





