छत्तीसगढ़

रायपुर रोड सारागांव में चाकू लहराया, बदमाश गिरफ्तार

Nilmani Pal
20 Sept 2025 6:00 PM IST
रायपुर रोड सारागांव में चाकू लहराया, बदमाश गिरफ्तार
x

रायपुर। सारागांव में चाकू लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार हो गया है, पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला था कि सुरज सेन नाम का व्यक्ति ग्राम सारागांव के बस स्टैण्ड के पास आम रोड में अवैध रूप से अपने पास हाथ में धारदार चाकू रखकर लहरा रहा है और लोगों को डरा धमका रहा है जिस पर तस्दीक हेतु थाना खरोरा पुलिस पार्टी मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी सुरज सेन को अवैध रूप से धारदार चाकू रखकर लोगो को डराते धमकाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपी को चाकू रखने के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई कागजात पेश नही करने पर आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूध्द अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से मौके पर विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

सुरज सेन पिता ललीत सेन उम्र 28 साल साकिन वार्ड 18 सारागांव थाना खरोरा जिला रायपुर

Next Story
null