भारत
Grand Plaza अपार्टमेंट से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
20 Sept 2025 5:57 PM IST

x
एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं.
पटना: पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित ग्रैंड प्लाजा अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के कुल्हड़िया निवासी विक्रम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि विक्रम सिंह अपनी पत्नी दीप्ति सिंह और अपने बचपन के दोस्तों नदाल, हुसैन और रोहित के साथ अपार्टमेंट के एक फ्लैट में खाना खा रहे थे। रात करीब 2 बजे विक्रम और उनकी पत्नी दीप्ति कहीं जाने की तैयारी में थे।
डीएसपी के अनुसार, दीप्ती लिफ्ट के पास थीं, लेकिन लिफ्ट बंद होने के कारण विक्रम सीढ़ियों की ओर गए। इसी दौरान वह लड़खड़ाकर नीचे गिर गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विक्रम को तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि कहीं यह कोई साजिश तो नहीं। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि घटना की सटीक जानकारी मिल सके।
इसके अलावा, फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु के कारणों का पता लगाया जाएगा।
पुलिस ने मृतक के दोस्तों और पत्नी से पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा, "हम सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और FSL की रिपोर्ट के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश।" पुलिस ने यह भी बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsपटना में ग्रैंड प्लाजा अपार्टमेंट से गिरकर युवक की संदिग्ध मौतग्रैंड प्लाजा अपार्टमेंटबिहारA young man died under suspicious circumstances after falling from the Grand Plaza Apartments in PatnaBihar.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





