छत्तीसगढ़
केंद्र में मोदी सरकार के 100 दिन पूरे, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान
Shantanu Roy
18 Sept 2024 12:15 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 दिन के कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता की। इस मौके पर पूर्व सांसद सुनील सोनी और बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को जन्मदिन की बधाई दीं और अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा जयंती की भी शुभकामनाएं प्रकट कीं। मोदी 3.0 के 100 दिन पूरे होने पर उन्होंने कहा कि इन प्रथम 100 दिनों में ही लगभग 15 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू करके भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की केंद्र सरकार 2047 तक ”विकसित भारत” के लक्ष्य-पथ पर तेज रफ्तार से बढ़ रही है।
सांसद अग्रवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 15 लाख करोड़ की परियोजनाओं में शहरों और बंदरगाहों के लिए 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जबकि रेलवे लाइनों के लिए 4 लाख 42 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। किसानों के लिए योजनाएं पूरी की जा रही हैं, और 12 करोड़ किसानों को 2 लाख करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है। मध्यम वर्ग के लिए 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगाया जा रहा है। सांसद अग्रवाल ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने का कार्य शुरू किया गया है, जिसमें 2.5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं और आने वाले दिनों में पूरे देश में 1 करोड़ सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से 3400 करोड़ रुपये की लागत से 200 ई-बसों की खरीद की गई है, जिससे आम आदमी के बिजली के बिल समाप्त होंगे। हम विश्वकर्मा जयंती को श्रम दिवस के रूप में मनाते हैं। इस देश में जहां श्रमिक 8 घंटे काम करते हैं।
इस देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो अपने पूरे जीवन का पल-पल देश की सेवा में लगा रहे हैं। मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में 100 दिनों के भीतर जो विकास कार्यों की शुरुआत की है, उससे महिला, गरीब, किसान और युवाओं के साथ-साथ देश के समग्र विकास में योगदान करेंगे। सांसद अग्रवाल ने उन्होंने वक्फ के कब्जे के कारण गरीब मुस्लिमों के विकास में बाधा को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक लाया जाएगा, क्योंकि लाखों हेक्टेयर जमीन वक्फ के कब्जे में है। पीसीसी चीफ दीपक बैज के ‘लालच देकर सदस्यता दिलाना बीजेपी का प्रोपोगैंडा है’ के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी कुछ काम कर रही है और जिनको फायदा मिल रहा है वे सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने बैज के आरोपों को नकारते हुए कहा कि बीजेपी के कामों को देखकर ही लोग सदस्यता ले रहे हैं। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के बारे में अग्रवाल ने कहा कि यह क्षेत्र अभेद्य किला है और इसी स्थिति में रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ‘एक लोटा जल चढ़ाने से काम नहीं होता है, ये बीजेपी का फैलाया गया अंधविश्वास है’ बयान पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भारत की आस्था, श्रद्धा और देवी- देवताओं का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान और छत्तीसगढ़ की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





