छत्तीसगढ़
CG BREAKING: रिटायर्ड कर्मचारी से लाखों की ठगी, 3 ठगबाज गिरफ्तार
Shantanu Roy
17 Sept 2024 11:05 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी को डरा-धमका कर ऑनलाइन 54 लाख रुपए की ठगी करने वाले 3 शातिर अपराधियों को पुलिस टीम ने हरियाणा और राजस्थान से पकड़ा है। ठग वाटस ऐप के जरिए फर्जी सिम कार्ड व लोगों के बैंक अकाउंट का उपयोग धोखाधड़ी करते थे। ठगी की रकम को यूएसडीटी करेंसी में बदलकर राशि प्राप्त करते थे। मामला रेंज साइबर थाना बिलासपुर का है। दरअसल अज्ञात आरोपियों ने अज्ञेय नहर निवासी 71 वर्षीय जयसिंह चन्देल से 24 जून 2024 को फोन कर ठगी की थी। आरोपियों ने पोर्नाग्राफी वीडियो अपलोड करने पर जुर्म दर्ज होने और मनीलॉड्रिंग के प्रकरण में खाता संलिप्त होने के नाम पर डराया धमकाया। ठगों ने अलग-अलग तारीखों में कुल 54,30,000/- रुपए की ऐंठे। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हांकित कर, एकाउंट स्टेटमेंट, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन तथा तकनीकी जानकारी प्राप्त की।
इसके आधार पर हरियाणा और राजस्थान में संदेहियों के प्रार्थी के साथ ठगी की घटना करने की जानकारी मिली। पुलिस की विशेष टीम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के लिए रवाना किया गया। विशेष टीम ने संदेहियों की लोकेशन पता की। टीम ने ठगों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी।संदेही आरोपी विजय पिता ओमप्रकाश निवासी सिरसा (हरियाणा), अमित जालप पिता राजेन्द्र जालप उम्र 23 वर्ष शादुलशहर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) और निखिल पिता रमेशचंद्र सैनी उम्र 18 वर्ष निवासी श्रीगंगानगर (राजस्थान) को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने आप को ईडी के अधिकारी बताकर, डरा धमका कर तथा झांसे में लेकर पीड़ित के साथ ठगी करने की बात स्वीकार की। ठगी की राशि को बायनेंस के माध्यम से यूएसडीटी करेंसी में बदलकर राशि को खर्च करना गया। आरोपियों के पास से 5 मोबाइल जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) 3(5) बीएनएस एवं 66(डी) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





