भारत
CRIME: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने कब्रिस्तान में लगा ली फांसी
Shantanu Roy
17 Sept 2024 11:10 PM IST

x
बड़ी खबर
Banda: बांदा। शराब के लती पति ने घर में पत्नी से सोमवार की रात लड़ाई, मारपीट की और मंगलवार को तड़के बाहर से कुंडी चढ़ाकर दूर कब्रिस्तान जाकर मौत को गले लगा लिया। नीम के पेड़ में फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया। लोगों ने शव देखा तो भीड़ जुट गई। पहचानने वालों ने परिवार को सूचना दी। रोते बिलखते परिवार ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वाकया बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला मोहल्ले का है। राजू प्रजापति का बेटा धर्मेंद्र (40) मजदूरी करता था।
शराब का लती धर्मेंद्र हफ्ते भर पहले ही दिल्ली से लौटा था। छोटे भाई रामदयाल ने बताया, नशे में धर्मेंद्र पत्नी सुनीता से झगड़ता था। सोमवार की रात भी दोनों में झगड़ा हुआ। इसमें कुछ भी नया नहीं था। लेकिन आज सुबह उसने जिस तरह जान दी उसका किसी को दूर-दूर तक अंदाजा नहीं था। सुबह पत्नी और बच्चे जागे और बाहर से दरवाजा बंद पाकर शोर मचाया। पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। किसी ने धर्मेंद्र का शव कब्रिस्तान में पेड़ से लटकने की जानकारी दी। पूरा परिवार रोते बिलखते कब्रिस्तान पहुंचा। फंदा काट कर शव नीचे उतार लिया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे लिया। पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





