बिहार

रात को घर में सोया था युवक, सुबह हुआ गायब

Admin Delhi 1
20 May 2023 12:57 PM IST
रात को घर में सोया था युवक, सुबह हुआ गायब
x

छपरा न्यूज़: थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह में रात में घर में सोया युवक घर से गायब हो गया. सुबह जब परिजनों ने युवक को गायब पाया और उसका मोबाइल भी बंद मिला तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पूर्णाडीह निवासी रणधीर कुमार पांडेय ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि घटना की रात उसका 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार पांडेय खाना खाने के बाद अपने घर की छत पर सोने चला गया था. घर के अन्य सभी सदस्य भी सो चुके थे।

अगले दिन जब उसने सुबह उठकर अमित को फोन किया तो कोई जवाब नहीं आया। घर की छत पर देखा तो गायब था। उसका मोबाइल भी नहीं था और कॉल करने पर वह स्विच ऑफ पाया गया।

Next Story