
x
Siwan सीवान: सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित एक बंद चीनी मिल से बुधवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव निवासी नईम साईं के पुत्र खुसरूद्दीन (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के शरीर पर कई जगहों पर चाकू के गहरे घाव पाए गए हैं, जिससे उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि खुसरूद्दीन शहर में रहकर पशुपालन का काम करता था और रोजाना रात 8 से 9 बजे के बीच घर लौटता था। मंगलवार रात वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने बंद चीनी मिल में एक शव होने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान खुसरूद्दीन के रूप में की। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और एफएसएल टीम को भी जाँच के लिए बुलाया गया है। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है।
TagsSiwanचीनीमिलव्यक्तिशव Siwansugar millmanbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





