छत्तीसगढ़

गलियों में पानी की धार बह रही, सरगुजा संभाग में हुई झमाझम बारिश

Nil dhankar
2 Oct 2025 9:06 AM IST
गलियों में पानी की धार बह रही, सरगुजा संभाग में हुई झमाझम बारिश
x
छग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार बंपर बारिश देखी जा रही है। कई जिलों में इस बार उम्मीद से ज्यादा बारिश हुई। उत्तरी छत्तीसगढ़, खासकर सरगुजा संभाग में इस बार मानसून ने बीते कई सालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस इलाके में 1 जून से लगातार बारिश हो रही है, जो अब तक 1465 मिलीमीटर तक पहुंच चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार यह बारिश बीते 24 सालों में सबसे ज़्यादा है और साल 2001 का रिकॉर्ड भी टूट गया है।

सरगुजा संभाग में आने वाले जिले जैसे सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया और जशपुर में इस बार बंपर बारिश हुई है। बारिश की वजह से यहां की नदियां, तालाब, छोटे जलाशय और डैम सभी लबालब भर गए हैं। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आमतौर पर मानसून का मौसम 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है और इस दौरान बारिश रुक-रुक कर होती है। लेकिन इस बार हालात बिल्कुल अलग हैं। बारिश लगातार हो रही है, बिना किसी लंबे ब्रेक के, जिससे मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं। मौसम विभाग का कहना है कि सरगुजा क्षेत्र में कम दबाव के क्षेत्र लगातार बनने के कारण बारिश थम नहीं रही है और आगे भी इसके जारी रहने की संभावना है।

Next Story
null