बिहार

Saran:दुकान पर काम कर रहे युवक को यूं खींच ले गई मौत, मची चीख-पुकार

Sarita
29 Nov 2025 12:45 PM IST
Saran:दुकान पर काम कर रहे युवक को यूं खींच ले गई मौत, मची चीख-पुकार
x
Saran सारण: बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना इलाके में मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल मैकेनिक की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि हसनपुरा गांव के रहने वाले बद्री राय का बेटा विनोद राय (29) टेहटी पुल के पास अपनी दुकान की सफाई कर रहा था। वहां से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने विनोद को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
वहां मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया।सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।
Next Story