
x
Samastipur समस्तीपुर :बिहार में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी गांव के पास से आज पुलिस ने अमीन टुनटुन राउत (42) का शव बरामद किया है, जिनकी अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी है।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के लरझाघाट थाना के छेछनी गांव निवासी टूनटून राउत एक जमीन की नापी कार्य से मंगलवार को रोसड़ा आये थे, लेकिन देर रात तक वे वापस अपने घर नहीं लौटे।
खोजबीन के दौरान आज अमीन टुनटुन राउत का शव जिले के रोसड़ा थाना के मबी गांव स्थित एक खेत मे पाया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम द्दष्टया अमीन की गला दबाकर हत्या करना प्रतीत होता है।इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर हत्या कांड के साक्ष्य जुटाने मे जुटी है। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमाटर्म के लिये भेज दिया है।
TagsSamastipurअमीनशवहत्याआशंकाSamastipurAminbodymurdersuspicion जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





