बिहार

Samastipur: विदेशी शराब के साथ 2 वाहन जब्त

Sarita
7 Sept 2025 8:43 AM IST
Samastipur:  विदेशी शराब के साथ 2 वाहन जब्त
x
Samastipur समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की। बताया गया है कि गुप्त सूचना पर की गई इस छापेमारी में थाने के पास स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री के पास एक हाइवा ट्रक और एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की मात्रा 3194.410 लीटर बताई जा रही है।
वहीं, पुलिस की छापेमारी के दौरान एक हाइवा ट्रक और एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक से पिकअप में शराब की खेप उतारी जा रही थी। वहीं, पुलिस की छापेमारी की भनक जैसे ही उत्पाद विभाग को लगी, शराब कारोबारी और दोनों वाहनों के चालक मौके से भागने में सफल रहे। वहीं, उत्पाद पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और जब्त शराब को लेकर थाने पहुंच गई। वहीं, इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा है कि शराब कारोबारियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।जप्त शराब और वाहन को थाने लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story