
x
Rohtas रोहतास: बिहार के रोहतास जिले की पुलिस ने शिवसागर थाना क्षेत्र से 42 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने रविवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर उत्तर प्रदेश से बाइक पर हेरोइन की खेप लेकर आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और जिला पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवसागर थाना क्षेत्र से बारह पत्थर निवासी दो तस्करों विशाल कुमार और रितिक कुमार को 42 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि बरामद हेरोइन की कीमत साढ़े चार लाख रुपये है। गिरफ्तार तस्करों के पास से दो मोबाइल फोन और एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है और उनके नेटवर्क की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तस्करों की संपत्ति की भी जांच की जाएगी और उसे जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी |
Next Story





