बिहार

Rohtas: ट्रक-ऑटो की सीधी टक्कर, हादसे ने छीनी 3 लोगों की जिंदगी

Sarita
29 Sept 2025 12:25 PM IST
Rohtas: ट्रक-ऑटो की सीधी टक्कर, हादसे ने छीनी 3 लोगों की जिंदगी
x
Rohtas रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में आज यानी सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा तिलौथू-डेहरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने पेट्रोल पंप के पास हुआ। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।
Next Story