
x
Patna: मुंबई जा रही एक महिला यात्री की पटना हवाई अड्डे पर रविवार को सुरक्षा जांच के दौरान बेहोश होकर गिरने के बाद मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि महिला स्पाइसजेट की उड़ान में सवार होने के लिए जा रही थी। शाम करीब 4:40 बजे जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुरक्षा जांच क्षेत्र में वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद एक चिकित्सक को तुरंत बुलाया गया और महिला को प्राथमिक उपचार के साथ 'कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन' (सीपीआर) दिया गया। हवाई अड्डा अग्निशमन सेवा को भी इसकी सूचना दी गई और करीब 4:50 बजे एक एम्बुलेंस वहां पहुंच गई।
एक अधिकारी ने महिला की पहचान साझा किए बिना बताया, "यात्री को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। अग्निशमन दल ने जानकारी दी कि अस्पताल में यात्री को मृत घोषित कर दिया गया।"
TagsPatnaएयरपोर्टसिक्योरिटीबेहोशमहिलामौतPatnaAirportSecurityCollapseWomanDeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





