बिहार

Patna Weather : कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने 12 जिलों में किया रेड अलर्ट घोषित

Sarita
20 Dec 2025 7:25 AM IST
Patna Weather  :  कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने 12 जिलों में किया रेड अलर्ट घोषित
x
Patna Weather : बिहार में ठंड और कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। Dense Fog और तेज पछुआ हवाओं के कारण शुक्रवार को पूरे दिन लोगों को कंपकंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। राजधानी पटना समेत कई जिलों में हालात Cold Wave जैसे बने रहे। सूरज के दर्शन तक नहीं हो सके, जिससे दिनभर ठिठुरन बनी रही।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में Red Alert और Orange Alert जारी किया है। कड़ाके की ठंड के कारण पटना, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, औरंगाबाद, नालंदा और पश्चिम चंपारण जैसे जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। पटना में स्कूल अब सुबह 10 बजे से संचालित हो रहे हैं।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को भी हालात में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर में सुबह के समय Very Dense Fog छाया रहेगा। इन जिलों में दिनभर Cold Day Conditions बनी रहने की संभावना है, जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा पटना, गया, जहानाबाद, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, सहरसा समेत राज्य के शेष 26 जिलों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। यहां Orange Alert जारी किया गया है। कुल मिलाकर पूरे बिहार में आज भी शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रहेगी।
15 डिग्री से नीचे लुढ़का दिन का तापमान
पिछले दो दिनों में बिहार के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया।डेहरी में दिन का अधिकतम तापमान 12.5°C, जबकि पटना में 14.8°C दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है।
Next Story