
x
Patna पटना: राजधानी पटना में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. सुबह-सुबह अपराधियों ने एक हॉस्टल में घुसकर एक छात्र को गोली मार दी. इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई. सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद इलाके में लोग दहशत में हैं. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने राजधानी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर हॉस्टल में रहने वाले छात्र चंदन कुमार को गोली मार दी. गोली लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए हॉस्टल में घुसकर छात्र को गोली मार दी|
छात्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए पीएमसीएच लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हॉस्टल में घुसकर छात्र को गोली मारे जाने के बाद हॉस्टल के साथ-साथ पूरे इलाके में लोग दहशत में हैं. सुबह-सुबह हुई इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई. मृतक चंदन कुमार नवादा जिले के वारसलीगंज का रहने वाला था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि सैदपुर छात्रावास में सुबह साढ़े तीन से चार बजे के बीच एक छात्र को गोली मार दी गई है।
सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस आवश्यक कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि आपसी विवाद में चंदन नामक व्यक्ति को गोली मार दी गई है और उसकी मौत हो गई है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड को बुलाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
TagsPatnaहॉस्टलछात्रगोलीमौतPatnahostelstudentshotdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





