
x
Patna पटना : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार शाम एक भीषण हिट एंड रन हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। तेज रफ्तार और बेकाबू थार गाड़ी ने सड़क पर चल रहे और आसपास खड़े करीब 7 लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।यह हादसा पटना के दानापुर इलाके के गोला रोड पर हुआ। बुधवार की शाम अचानक एक तेज रफ्तार थार ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर मौजूद लोगों को रौंदते हुए निकल गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH) में भर्ती कराया गया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत की खबर है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी हैघटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने हादसा करने वाली थार गाड़ी को घेर लिया और गुस्से में आकर भीड़ ने गाड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।
गाड़ी में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक थार गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।हादसे के बाद थार का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को आशंका है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग की वजह से हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है|
TagsPatnaथार7कुचलाएकमौतPatnaTharcrushedone dead जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





