
x
Patna पटना: पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित चंबल घाटी सब्जीबाग में अवैध गेसिंग (सट्टेबाजी) का बड़ा अड्डा संचालित किया जा रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने शनिवार (23 अगस्त 2025) की शाम छापेमारी कर 16 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो गेसिंग चार्ट, बड़ी संख्या में कटी और खाली पर्चियां, कैलकुलेटर और करीब ₹20,000 नकद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि इस रैकेट का सरगना सब्जीबाग निवासी मो. राशिद है, जो पुणे से गेसिंग नंबर मंगवाकर पूरे नेटवर्क का संचालन करता है।
पुलिस ने जब राशिद के घर पर छापेमारी की तो वहां से बड़ी संख्या में गेसिंग पर्चियां, चार्ट, दैनिक लेखा पंजी, वॉकी-टॉकी, ₹89,210 नकद और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हालांकि मुख्य आरोपी मो. राशिद मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने पीरबहोर थाना कांड संख्या 668/25 और 669/25 दर्ज किया है। पहला मामला मौके से पकड़े गए 16 आरोपियों के खिलाफ और दूसरा मामला मोहम्मद राशिद के खिलाफ दर्ज किया गया है।
राशिद पर संगठित तरीके से गेसिंग का अड्डा चलाने, अवैध धन कमाने और हथियार रखने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध गेसिंग और मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चंबल घाटी क्षेत्र को अपराधियों से मुक्त कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। आने वाले दिनों में ऐसे अड्डों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
TagsPatnaअवैधगेसिंगरैकेटपर्दाफाशillegalguessingracketexposedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





