बिहार

पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग से मांगा जवाब, BPSC की परीक्षा में एक कमरे में बैठे 28 अभ्यर्थी, 24 हुए पास

Sarita
10 Sept 2022 9:00 AM IST
Patna High Court seeks response from State Government and Bihar Public Service Commission, 28 candidates sitting in a room in BPSC exam, 24 passed
x

 न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com 

Motor Vehicle Sub Inspector की परीक्षा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Motor Vehicle Sub Inspector की परीक्षा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एग्जाम के एक सेंटर पर 28 महिला अभ्यर्थियों को बैठाया गया था, जिसमें 24 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास कर ली। ये मामला कहीं न कहीं हैरान करने वाला जरूर है। अब इसको लेकर निगरानी जांच के लिए दायर लोकहित याचिका पर पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग से जवाब मांगा है। दो हफ्ते के अंदर ही आयोग को जवाब देना होगा।

इस मामले को लेकर विनोद कुमार याचिका दायर किया था, जिसपर चीफ जस्टिस संजय करोल और जज एस. कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई की। आवेदक के वकील दीनू कुमार और रितिका रानी ने कोर्ट को बताया कि इस परीक्षा के 90 पदों पर भर्ती होनी थी, जिसके लिए 5 और 6 मार्च को एग्जाम हुए थे। वहीं, शास्त्रीनगर के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल सेंटर पर भी एग्जाम हुए, जिसमें एक ही क्लास रूम में 28 महिला अभ्यर्थियों को बैठाया गया। लेकिन हैरानी की बात है कि इनमें 24 लड़कियों ने एग्जाम क्वालीफाई भी कर लिया। इन 24 लड़कियों का रोल नंबर भी लगातार था।
इस मामले पर 9 अगस्त को अभ्यावेदन दिये गये, जिसपर राज्य सरकार, बीपीएससी, विजिलेंस और आर्थिक अपराध इकाई ने कोई एक्शन नहीं लिया। आपको बता दें, ये परीक्षा विज्ञापन संख्या- 6/20 के तहत ली गई थी, जिसे अब रद्द कराने की मांग शुरू हो गई है। इतना ही नहीं, कोर्ट से ये मांग भी की गई है कि पूरे मामले की जांच विजिलेंस और आर्थिक अपराध इकाई से कराई जाए। कोर्ट के तरफ से जवाब आया है कि सरकार और आयोग जब तक मामले को स्पष्ट नहीं करती है तक कोई फैसला नहीं लिया जायेगा। अब 14 अक्टूबर को मामले पर अगली सुनवाई होगी।
Next Story