बिहार

Patna: 72 घंटे में गौतम को गोली मारने वाला गिरफ्तार

Sarita
3 Sept 2025 11:45 AM IST
Patna: 72 घंटे में गौतम को गोली मारने वाला गिरफ्तार
x
Patna पटना: राजधानी पटना पुलिस ने रामकृष्णनगर गोलीकांड के मुख्य आरोपी को 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, बाइक, मोबाइल फोन और विदेशी शराब भी बरामद की है।
29 अगस्त की शाम भूपतिपुर गाँव में गौतम कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था, जिसके बाद रामकृष्णनगर थाना कांड संख्या 730/25 दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पटना के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देशन में एक विशेष जाँच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।
तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार (पिता- संजय राय, सिपरा गुमटी, थाना बेउर, जिला पटना) को अरवल जिले से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि गोलीबारी का कारण "लड़की से बात करने को लेकर हुआ विवाद" था।
आरोपी द्वारा दी गई सूचना पर परसा बाजार थाना क्षेत्र के एतवारपुर में छापेमारी की गई, जहाँ से भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद किए गए। बरामद सामानों में शामिल हैं: एसआईटी की छापेमारी जारी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के भाई आदित्य के पास से 9 एमएम की 06 गोलियां पहले ही बरामद कर ली थीं, जिसके बाद बेउर थाना कांड संख्या-480/25 में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था। अब तक की कार्रवाई में एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है, जबकि घटना में शामिल सात अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02, परसा बाजार, बाईपास, रामकृष्णनगर और चित्रगुप्तनगर थानों के थानाध्यक्षों के साथ-साथ विशेष आसूचना इकाई पटना की टीम भी शामिल थी।
Next Story