
x
Patna: बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत जमुनीचक गांव में सोमवार की शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे चल रही दो महिलाओं और तीन बच्चियों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।सभी महिलाएं और बच्चियां शौच के लिए घर से निकली थीं, लेकिन जब काफी देर तक वे नहीं लौटीं, तो परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू हुई।
तलाश के दौरान गांव के ही एक युवक ने सबसे पहले एक बच्ची का शव सड़क पर पड़ा देखा। पास ही दूसरी बच्ची की भी लाश मिली। फिर कुछ ही दूरी पर बाकी दो महिलाओं और एक बच्ची के शव सड़क पर अलग-अलग दिशाओं में पड़े हुए मिले। घटनास्थल से कुछ कदम दूर एक कार का टूटा हुआ बोनट भी बरामद हुआ, जिससे यह साफ हो गया कि यह हादसा किसी तेज रफ्तार वाहन से हुआ है।गांव में खबर फैलते ही हाहाकार मच गया और सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ये हादसा एक बेलगाम कार की वजह से हुआ जो बहुत तेज़ रफ्तार में थी और महिलाओं व बच्चियों को टक्कर मारने के बाद भाग निकली। घटना के समय डायल 112 सेवा बंद होने के कारण पुलिस को पहुंचने में लगभग 1 घंटे की देरी हुई। इस देरी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश था और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
घायल महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर किया गया हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को पहले अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अत्यंत नाजुक है।
TagsPatnaकार5कुचलाPatnaCarcrushed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





