
x
Muzaffarpur मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र स्थित करेला गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दिए गए इंजेक्शन की ओवरडोज के कारण युवक की मौत हुई है।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय सूरज कुमार सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज बाहर रहकर काम करता था और होली के अवसर पर घर आया हुआ था। देर रात उसे तेज खांसी की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजनों ने पास के गांव से एक ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया। आरोप है कि डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन देने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। युवक ने चक्कर आने और तबीयत अधिक खराब होने की बात कही और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई।
मृतक की मां ने आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन दिए जाने से उसके बेटे की जान गई है। घटना के बाद आरोपी ग्रामीण चिकित्सक बिमलेश पासवान फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TagsMuzaffarpurझोलाछाप डॉक्टरसुईयुवकमौतहंगामMuzaffarpur: Quack doctorneedleyoung mandeathuproar जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





