
x
Muzaffarpur मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, मीनापुर के चकजमाल गांव के तीन युवक एक ही स्प्लेंडर बाइक से मीनापुर पांडेय टोला स्थित अपने दोस्त के ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान बासुदेव छपरा के राजदेवी स्थान के पास एक अज्ञात पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार राजू कुमार (25 वर्ष, पिता नागेंद्र पासवान, वार्ड नंबर 13) और कुंदन कुमार (19 वर्ष, पिता शत्रुघ्न ठाकुर, वार्ड नंबर 14) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुड्डू कुमार (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। थाना प्रभारी राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि सड़क हादसे में तीन युवक बाइक से जा रहे थे।
TagsMuzaffarpurतीनयुवकहादसेशिकारMuzaffarpurthreeyouthsaccidentvictims जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





