बिहार

Muzaffarpur: स्कूल जा रही महिला शिक्षिका पर पेड़ की टहनी गिरी, मौत

Sarita
28 Jan 2025 6:32 AM IST
Muzaffarpur:  स्कूल जा रही महिला शिक्षिका पर पेड़ की टहनी गिरी, मौत
x
Muzaffarpur मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यहां प्रिंसिपल के साथ बाइक पर जा रहे एक शिक्षिका पर पेड़ की टहनी गिर गई. इस घटना में बुरी तरह घायल शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई. प्रिंसिपल भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना स्थल के पास मौजूद लोगों ने प्रिंसिपल को अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना सोमवार की सुबह गंगासागर पुल के पास हुई. पुलिस के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड के तालिमपुर मध्य विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका विशाखा कुमारी अपने स्कूल के प्रिंसिपल फूलबाबू राय के साथ बाइक पर घर से स्कूल जा रही थीं|
जैसे ही उनकी बाइक गंगासागर पुल के पास स्थित देवी स्थान के पास पहुंची, अचानक सड़क के किनारे खड़े पेड़ की टहनी टूटकर उनके ऊपर गिर गई. जिससे वे दोनों घायल हो गए और बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए. इस हादसे को देखकर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन जब तक उन्हें मदद मिल पाती, शिक्षिका विशाखा कुमारी की मौत हो गई। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने प्रिंसिपल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी| इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story