बिहार
Lakhisarai: केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ने 200 विशिष्ट शिक्षकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
Gulabi Jagat
20 Nov 2024 4:49 PM GMT
x
Lakhisaraiलखीसराय। बिहार में कुल 1 लाख 14 हजार 138 विशिष्ट शिक्षकों की नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन पटना जिला के गांधी मैदान में कराया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के द्वारा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह से बिहार के सभी जिले सीधे जुड़े हुए थे।
इस दौरान लखीसराय में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह बालगुदर स्थित संग्रहालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। विदित हो कि लखीसराय जिले में कुल 1882 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसमें से 200 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र संग्रहालय स्थित ऑडिटोरियम में दिया गया।
लखीसराय में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में भारत सरकार के केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य संसाधन एवं पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, डीपीआरओ विनोद प्रसाद,जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम स्थापना डीपीओ संजय कुमार सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे। इसके पूर्व भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री का जिला मुख्यालय पहुंचते ही जिला प्रशासन की ओर से गारद आफ आनर प्रदान किया गया। मौके पर भारत स्काउट एंड गाइड के स्वयं सेवकों ने भी उनसे मुलाकात की।
TagsLakhisaraiकेंद्रीय कैबिनेट मंत्री200 विशिष्ट शिक्षकनियुक्ति पत्रUnion Cabinet Minister200 distinguished teachersappointment lettersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Gulabi Jagat
Next Story