छत्तीसगढ़

एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी उपचुनावों में भाजपा गठबंधन को भारी बहुमत: मंत्री नेताम

Shantanu Roy
20 Nov 2024 8:04 PM IST
एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी उपचुनावों में भाजपा गठबंधन को भारी बहुमत: मंत्री नेताम
x
छग
Raipur. रायपुर। एग्जिट पोल्स ने महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी उपचुनावों में भाजपा गठबंधन को भारी बहुमत की ओर बढ़ता हुआ दिखाया है। हमें पूरा विश्वास है कि चुनाव परिणाम एग्जिट पोल्स की अपेक्षाओं से भी अधिक शानदार होंगे। यह स्पष्ट है कि देश की जनता ने झूठ, दुष्प्रचार और नकारात्मक राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ईमानदारी, सुशासन और समाज सेवा के प्रति जनता का गहरा विश्वास भाजपा की मजबूती का आधार बन रहा है। विपक्ष द्वारा फैलाए गए कीचड़ का जवाब जनता ने अपने निर्णय से दे दिया है जितना कीचड़ उछालोगे, उतने अधिक कमल खिलेंगे। जनता ने विकास, विश्वास और सुशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट मत सुना दिया है।


Next Story