मनोरंजन

हाई सिक्योरिटी के साथ वोट डालने पहुंचे एक्टर सलमान खान, चप्पे-चप्पे की निगरानी

jantaserishta.com
20 Nov 2024 4:51 PM IST
हाई सिक्योरिटी के साथ वोट डालने पहुंचे एक्टर सलमान खान, चप्पे-चप्पे की निगरानी
x
देखें वीडियो.

मुंबई: महाराष्ट्र चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. इस चुनावी समर में अपना योगदान देने सेलेब्स भी वोट डालने पहुंच रहे हैं. बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, जो सुबह बहुत जल्दी उठने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने सुबह-सुबह ही वोट डाल दिया है. ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट्स पहने अक्षय बहुत डैशिंग अंदाज में जुहू में वोटिंग सेंटर पर पहुंचे नजर आए. फिल्मी और टीवी की दुनिया के बाकी सितारों ने भी वोट डाला.

बॉलीवुड के दंबग सलमान खान की फैमिली पहले ही वोट कर चुकी है. अब एक्टर मुंबई के माउंट मैरी स्कूल पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे हैं. सलमान ने हाई सिक्योरिटी के बीच वोट डाला है. मालूम हो, उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही हैं. जिसकी वजह से एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ाई गई है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे फैमिली संग पोलिंग बूथ पहुंचीं. वोट देने के बाद एक्ट्रेस मां भावना पांडे और पिता चंकी पांडे संग दिखीं. तीनों ने पैप्स को वोटिंग साइन दिखाते हुए फोटो क्लिक कराई. एक्टर संजय कपूर ने भी मतदान किया.
मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, श्लोका मेहता, आकाश अंबानी ने वोट डाला. आकाश-श्लोका मेहता ने मतदान के बाद पैप्स को फोटो पोज भी दिए. अनंत अपने पापा मुकेश अंबानी संग नजर आए.
सैफ अली खान और करीना कपूर ने वोट डाला. पावर कपल व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करता दिखा. एक्ट्रेस व्हाइट कुर्ता-ब्लू जींस में नजर आईं. वहीं सैफ व्हाइट टी-शर्ट में हैंडसम लगे. करीना की बहन करिश्मा भी पोलिंग बूथ पहुंचीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story