बिहार
Lakhisarai: दो दिवसीय लक्खी महोत्सव 2025 का भव्य तरीके से हुआ शुभारंभ
Gulabi Jagat
7 Sept 2025 11:18 PM IST
x
Lakhisarai, लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित केआरके हाई स्कूल ग्राउंड में दो दिवसीय लख्खी महोत्सव 2025 का भव्य तरीके से शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया स्थित दुःखहरन बाबा मंदिर, हाथीदह सिमरिया घाट से अमृत लक्खी महोत्सव यात्रा अशोक धाम लखीसराय तक पूर्ण किया। तत्पश्चात् उपमुख्यमंत्री बिहार विजय कुमार सिन्हा एवं जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र सहित अन्य उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा अशोक धाम मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। यह महोत्सव लखीसराय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय परंपराओं को प्रदर्शित करने का एक अनूठा मंच है।
लक्खी महोत्सव अशोक धाम लखीसराय के साथ के.आर.के. मैदान में भी आयोजित किया गया। के आर के मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में लखीसराय की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती मनमोहक प्रस्तुतियां, स्वागत गीत, समूह लोक गीत और समूह लोक गायन ने दर्शकों का मन मोह लिया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज शाम 6 बजे से सांसद एवं सुप्रसिद्ध गायक और कलाकार मनोज तिवारी मृदुल द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी, जो इस आयोजन को और भी यादगार बनाएगी।
महोत्सव के दौरान जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने लखीसराय की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और इसे राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के लिए इस तरह के आयोजनों के महत्व पर बल दिया।
लक्खी महोत्सव न केवल स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देता है, बल्कि सामाजिक एकता और समृद्ध परंपराओं को भी प्रोत्साहित करता है।लक्खी महोत्सव के प्रथम दिन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा , सांसद मनोज तिवारी मृदुल के साथ जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुश्री पम्मी रानी, विशेष कार्य पदाधिकारी शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, नजारत उपसमाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशांक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम राज, सुश्री श्वेता कुमारी के साथ सभी विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। विधि व्यवस्था सहित सुरक्षा व्यवस्था का संधारण एसडीएम प्रभाकर कुमार एवं एसडीपीओ शिवम् कुमार, थाना अध्यक्ष अमित कुमार, सुनील कुमार सहनी सहित एसटीएफ के जवान कार्यक्रम स्थल पर तैनात दिखे।
TagsLakhisaraiदो दिवसीय लक्खी महोत्सव 2025भव्य तरीकेशुभारंभजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





