बिहार

सूर्यगढा में जन औषधि केंद्र का किया गया शुभारंभ

Gulabi Jagat
7 March 2025 7:22 PM IST
सूर्यगढा में जन औषधि केंद्र का किया गया शुभारंभ
x
Lakhisarai। जन औषधि दिवस के तहत लखीसराय जिले में सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत पटेल चौक के समीप एकमात्र जन औषधि केंद्र खोला गया है । विदित हो कि लखीसराय जिले में जन औषधि दिवस एक मार्च से 7 मार्च तक लगातार चल रहा है। जिसका विधिवत समापन के लिए जिले वासियों को न्यूनतम दर पर दवा लेने के लिए सिविल सर्जन डॉ विनोद प्रसाद सिन्हा ने सराहनीय पहल किया है । मौके पर सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मैनेजर प्रफुल्ल कुमार, राहुल कुमार, राजेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अमित पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Next Story