बिहार
IAS DM मिथिलेश मिश्रा का एक साल जिले वासियों के बीच बना बेमिसाल
Gulabi Jagat
11 Sept 2025 9:15 PM IST

x
Lakhisarai, लखीसराय। 2011 बैच के पदस्थापित आईएएस जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र का बतौर लखीसराय जिलाधिकारी के पद पर आज कार्यकाल एक साल पूरा हो गया है। इसके लिए जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र को जिले के तमाम लोगों की ओर से ढेर सारी बधाईयां एवं और शुभकामनाएं दी गई है।
विदित हो कि आईएएस डीएम मिथिलेश मिश्र का जिले में योग्यदान के बाद लखीसराय जिले को एक अलग पहचान मिली है। जो अपने आप में अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय है। इस दौरान खेल का क्षेत्र हो कला एवं संस्कृति ,भारत स्काउट एंड गाइड , अतिक्रमण, फुटपाथ दुकान अधिष्ठापन, ट्रैफिक पुलिस यूनिफॉर्म, विभागीय आईडी, किउल -लखीसराय संपर्क फुटपाथ ब्रीज के नजदीक सिढी एवं डायवर्सन अप्रोच पथ निर्माण की लोकलुभावन विकास सभी क्रियाकलापों में इनकी योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
दूसरी ओर वर्षो से उपेक्षित शहीद स्थल बनवाने में इनकी योगदान को अभूतपूर्व माना जाएगा।
जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने संज्ञान नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार की देखरेख में शहीद स्मारक स्थल का निर्माण करवाया। स्टेशन के आस पास की दीवारों को लाल किले की तर्ज पर दिवार पेंटिंग करवायें, ट्रैफिक डिवाइडर, गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मृति में प्रतिमा अधिष्ठापन आदि कई अन्य आकर्षक एवं नगरीय सौंदर्यीकरण डिज़ाइन के कार्यों को भूलाया नहीं जा सकता है। इसके अलावा नगर में तिरंगा लाईट लगवाया गया। अपने एक साल की कार्यकाल में जिलाधिकारी ने कई आयोजन और उत्सव महोत्सव का आयोजन करवाया जिससे जिले को राज्य स्तर में विशेष पहचान मिली। लखीसराय जिला प्रशासन के लगभग विभागीय कार्यों का डिजिटलाईजेशन आदि के कार्य भी शामिल है।
इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने Reconnect Lakhisarai के नाम से प्रवासी भारतीय दिवस का भी आयोजन किया। जिससे देश विदेश में रह रहे लखीसराय के लोगो को फिर से अपने जिले के साथ जुड़ने का मौका मिला। इस बीच उन्होंने जब भी मौका मिला कभी हाथ मे झाड़ू,कुदाल लेकर और कभी हाथ मे पानी का पाइप लेकर , तो अपने सरकारी वाहन से स्कूली बच्चों को विद्यालय पहुंचाने,बिना किस तामझाम के टीशर्ट पहनकर ही साफ सफाई अभियान में निकल जाने वाले डीएम मिथिलेश मिश्र का अनोखा अंदाज हमेशा जिलेवासियों के बीच लोकप्रिय बना रखा है।
हाल ही में जिले में पहली बार आयोजित हुए लक्खी महोत्सव में मनोज तिवारी के कार्यक्रम से लखीसराय को देश में एक राष्ट्रीय पहचान दिलवाई ।
डीएम मिथिलेश मिश्र को जब भी मौका मिला विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी आवाज गाने गाकर माहौल में चार चांद लगा देते है।
होली के पर्व में जिलाधिकारी सरकारी कर्मियों,पत्रकारों एवं आमलोगों के साथ होली खेलते नजर आए।
लाली पहाड़ी में कई आयोजन करवाये गए जिससे देश विदेश से भी लोग लाली पहाड़ी के बारे अधिक जानने को उत्सुक दिखे।
लखीसराय के पौराणिक स्थलों पर काफी रुचि है और इसे प्रोत्साहित करते भी नजर आते है।
उनके इस कार्य से आज देश विदेश के इतिहासकारों को भी लखीसराय के पौराणिक स्थलों के प्रति रुचि बढ़ी है और आये दिन वो जिले के पौराणिक स्थलों का स्थल का निरीक्षण करते रहते है।
जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र इन सब कार्यो के लिए निश्चित ही बधाई के पात्र है।
TagsIAS DM मिथिलेश मिश्राजिले वासिबेमिसालजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





