व्यापार
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 123 अंक उछला
jantaserishta.com
11 Sept 2025 4:20 PM IST

x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार के करीब सभी सेगमेंट हरे निशान में थे। दिन के अंत में सेंसेक्स 123.58 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,548.73 और निफ्टी 32.40 अंक या 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,005.50 पर था।
बाजार को ऊपर खींचने का काम सरकारी बैंकिंग और एनर्जी ने किया। निफ्टी पीएसयू बैंक (0.74 प्रतिशत) और निफ्टी एनर्जी (0.88 प्रतिशत) की मजबूती के साथ बंद हुआ। निफ्टी फार्मा (0.46 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (1.02 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (0.98 प्रतिशत) और निफ्टी मेटल (0.34 प्रतिशत) की बढ़त के साथ हरे निशान में थे।
दूसरे तरफ ऑटो और आईटी शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाने का काम किया। निफ्टी ऑटो (0.33 प्रतिशत) और निफ्टी आईटी (0.50 प्रतिशत) की मजबूती के साथ बंद हुआ। लार्जकैप के साथ मिडकैप शेयरों भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 44 अंक या 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 58,043.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ 58,043.55 बंद हुआ। हालांकि, निफ्टी स्मॉलकैप 17,875.20 पर करीब सपाट बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, इटरनल (जोमैटो), सन फार्मा, एसबीआई, एशियन पेंट्स, टीसीएस, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, टीसीएस और आईटीसी टॉप गेनर्स थे। इन्फोसिस, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, बीईएल, ट्रेंट और टाटा मोटर्स टॉप लूजर्स थे।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि निफ्टी 50 इंडेक्स 25,000 के अहम स्तर के ऊपर बंद हुआ है। हाल के दिनों में यूएस की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगने के कारण निफ्टी 24,400 तक चला गया था। हालांकि, अब गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी देखी जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि इस रिकवरी के लिए कई कारकों को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जैसे टैरिफ का घरेलू अर्थव्यवस्था पर सीमित प्रभाव की उम्मीद, अमेरिकी दीर्घकालिक नीतियों के प्रति भारत सरकार की मजबूत रणनीतिक प्रतिक्रिया, और टैरिफ प्रभाव को कम करने के लिए जीएसटी जैसे महत्वपूर्ण घरेलू सुधारों की घोषणा करना है। भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुले थे। सुबह 9.25 बजे पर सेंसेक्स 85 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 81,510 पर और निफ्टी 24 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 24,997 पर था।
Tagsभारतीय शेयर बाजारशेयर बाजारभारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंदIndian stock marketstock marketIndian stock market closed in green mark
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





