बिहार

डीएम ने की अभियोजन पदाधिकारियों के साथ बैठक

Gulabi Jagat
4 March 2025 7:13 PM IST
डीएम ने की अभियोजन पदाधिकारियों के साथ बैठक
x
Lakhisarai। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में जिले के सभी अभियोजन पदाधिकारी,लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक के साथ अभियोजन कार्य की बैठक आयोजित किया गया। गौरतलब हो कि लखीसराय जिलान्तर्गत कुल 22910 सामान्य वाद लंबित पाए गए। बैठक में न्यायालय में डीएम ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके ससमय निष्पादन पर बल दिया गया।
साथ ही विधि पदाधिकारियों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। संबंधित आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद ने दी।
Next Story