बिहार
DDC ने किया डॉ. भीम राव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
Gulabi Jagat
26 Nov 2025 10:23 PM IST
x
Lakhisarai, लखीसराय : उप विकास आयुक्त सुमित कुमार द्वारा डॉ. भीम राव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, बिहरौरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की शैक्षणिक तथा आवासीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। विशेष रूप से छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और मेनू के अनुपालन की जाँच की गई।
उप विकास आयुक्त ने विद्यालय में स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित भोजन प्रबंधन को और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए जीविका प्रतिनिधियों के साथ उपयोगी बैठक की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त द्वारा नशा मुक्ति को लेकर छात्राओं एवं शिक्षकों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई, ताकि समाज में व्याप्त नशा जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने में युवा पीढ़ी अग्रणी भूमिका निभा सके, मौके पर संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में भारतरत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया गया, जिससे उनमें संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता एवं अधिकारों-कर्तव्यों के प्रति संवेदनशीलता विकसित हो सके।
विद्यालय प्रशासन ने आगंतुक अधिकारियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रगति एवं गतिविधियों की जानकारी साझा की। अधिकारियों ने विद्यालय की अनुशासन, शिक्षण व्यवस्था तथा छात्राओं के उत्साह की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, DPM जीविका, नीरज आनंद (निदेशक NEP), विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारडीडीसीडॉ. भीम राव अंबेडकर आवासीय विद्यालयनिरीक्षणआवश्यक निर्देशDDCDr. Bhim Rao Ambedkar Residential Schoolinspectionnecessary instructions
Next Story





