बिहार
CPI का 9वां जिला सम्मेलन सम्पन्न, कामरेड हर्षित यादव निर्वाचित हुए जिला सचिव
Gulabi Jagat
7 Sept 2025 11:19 PM IST
x
Lakhisarai। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लखीसराय का 9वां जिला सम्मेलन कजरा (सूरजगढा) में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में हर्षित यादव को सर्वसम्मति से पुनः जिला सचिव चुना गया। सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. विजयेंद्र प्रसाद सिंह, उमेश दास एवं रामनिवास ने संयुक्त रूप से की। राज्य पर्यवेक्षक सीताराम शर्मा, प्रभात कुमार पाण्डेय तथा जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
सम्मेलन में 31 सदस्यीय जिला परिषद का गठन किया गया, जिसमें रविविलोचन वर्मा, प्रो. विजयेंद्र प्रसाद सिंह, रामपदारथ सिंह, अरुण सिंह, रजनीश कुमार, विश्वरंजन कुमार, कैलाश सिंह, रिंकू कुमारी, शहनाज, गुलाम रसूल सहित सभी अंचलों और जनसंगठनों के प्रतिनिधि शामिल किए गए। आगामी 25वें राज्य सम्मेलन के लिए हर्षित यादव, रामनन्दन गुप्ता, ओमप्रकाश मंडल, रिंकू कुमारी, रामपदारथ सिंह, उमेश दास एवं प्रमोद दास प्रतिनिधि चुने गए।
सम्मेलन में रविविलोचन वर्मा और रजनीश कुमार द्वारा प्रस्तुत राजनीतिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। प्रस्ताव में लखीसराय जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार और सत्ता संरक्षित अपराध पर कड़ी आपत्ति जताई गई तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, खनन, मनरेगा और बाढ़ राहत घोटालों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। साथ ही सूर्यगढा व बड़हिया को अनुमंडल का दर्जा देने, कजरा रेल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण, सभी प्रखंडों में महिला महाविद्यालय खोलने, बिजली कटौती रोकने, फर्जी अस्पतालों को बंद करने, बाढ़ पीड़ितों को समय पर राहत देने और शराबबंदी की आड़ में दलित-आदिवासी उत्पीड़न पर रोक लगाने जैसी मांगें उठाई।
संबंधित आशय की जानकारी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद सह मिडिया प्रमुख अधिवक्ता रजनीश कुमार ने दी।
TagsCPI9वां जिला सम्मेलन सम्पन्नकामरेड हर्षित यादवनिर्वाचितजिला सचिवजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारप्रो. विजयेंद्र प्रसाद सिंहरामपदारथ सिंहअरुण सिंहरजनीश कुमारविश्वरंजन कुमारकैलाश सिंहरिंकू कुमारीशहनाजरामनन्दन गुप्ताओमप्रकाश मंडलस्वास्थ्यखननकजरा रेल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माणसभी प्रखंडों में महिला महाविद्यालय खोलनेफर्जी अस्पतालों को बंद करने
Next Story





