बिहार

Patna से बड़ा होगा बिहटा एयरपोर्ट, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए होगा जमीन अधिग्रहण

Ashish verma
31 May 2025 9:13 PM IST
Patna से बड़ा होगा बिहटा एयरपोर्ट, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए होगा जमीन अधिग्रहण
x
Patna से बड़ा होगा बिहटा एयरपोर्ट

Patna.पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल के उद्घाटन के साथ ही बिहटा एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास किया. पटना एयरपोर्ट से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिहटा एयरपोर्ट भविष्य में बिहार के लोगों के लिए हवाई यात्रा को नया विस्तार देगा. पटना जिले में दो एयरपोर्ट की सुविधा पटना जिले में दो एयरपोर्ट की सुविधा मिलेगी. बिहटा एयरपोर्ट करीब चार साल में बनकर तैयार हो जाएगा. यह पटना एयरपोर्ट से भी बड़ा होगा. इसके निर्माण के बाद एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का क्षेत्रफल करीब 68 हजार वर्ग मीटर होगा. जानकारी के मुताबिक इसका निर्माण 1453 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है.

यहां से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा की सुविधा भी मिलेगी. इसके लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है. अब तक 126 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हो चुका है. विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण का जिम्मा रूसी कंपनी जेएससी आईए वोज्रोज्डेनी को दिया गया है. एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन के अलावा एलिवेटेड रोड, यूटिलिटी कॉरिडोर, अन्य निर्माण कार्य और पुनर्वास के लिए 512 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। बिहटा एयरपोर्ट पर एक समय में करीब तीन हजार यात्री टर्मिनल पर रुक सकेंगे। मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था


Next Story