बिहार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पटना समेत 18 जिलों के DM बदले

Ashish verma
31 May 2025 8:51 PM IST
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पटना समेत 18 जिलों के DM बदले
x
पटना समेत 18 जिलों के DM बदले

Patna.पटना. बिहार में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया. राज्य के 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया. 18 शहरों में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. त्यागराजन को पटना के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. त्यागराजन इससे पहले गयाजी के जिलाधिकारी थे. चंद्रशेखर सिंह जो इससे पहले राजधानी के डीएम थे, उन्हें पटना का कमिश्नर बनाया गया है. राजीव रोशन सारण के प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर को दरभंगा का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है. राजीव रोशन सारण के प्रमंडलीय आयुक्त बनाए गए हैं. मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर का कमिश्नर बनाया गया है. कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक राजकुमार को तिरहुत का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है. योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार को भागलपुर का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है.

पटना- त्यागराजन एस.एम गया- शशांक शुभंकर मधुबनी- आनंद शर्मा बांका- नवदीप शुक्ला बक्सर- विद्यानंद सिंह मुंगेर-अरविंद कुमार वर्मा नालन्दा-कुन्दन कुमार दरभंगा-कौशल कुमार पश्चिम चम्पारण-धर्मेन्द्र कुमार खगड़िया-नवीन कुमार जमुई- नवीन पूर्णिया-अंशुल कुमार सहरसा- दीपेश कुमार भागलपुर-हिमांशु कुमार राय गोपालगंज- पवन कुमार सिंह कैमूर-सुनील कुमार सीवान-आदित्य प्रकाश वैशाली- वर्षा सिंह कौशल कुमार दरभंगा का प्रभार संभालेंगे राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार को खगड़िया का जिलाधिकारी बनाया गया है. सुपौल डीएम कौशल कुमार दरभंगा डीएम का प्रभार संभालेंगे. पूर्णिया के डीएम कुन्दन कुमार को नालन्दा का जिलाधिकारी बनाया गया है। मधुबनी के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा को मुंगेर जिले की जिम्मेदारी दी गयी है. आनंद शर्मा मधुबनी के नए डीएम


Next Story