सारण के गांवों में पेट्रोलियम के संकेत, ONGC ने शुरू की खोदाई

Jalalpur.जलालपुर (सारण)। जलालपुर प्रखंड के मकसुदपुर, जीएस बंगरा व आसपास के अन्य गांवों की जमीन के अंदर पेट्रोलियम भंडार होने का संकेत मिला है। पेट्रोलियम के संकेत पर वहां खुदाई का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिले के कई गांवों में जमीन के नीचे पेट्रोलियम भंडार होने की संभावना है। जांच व सत्यापन के लिए ओएनजीसी की टीम ने यहां डेरा डाल दिया है। इन इलाकों में खुदाई का काम चल रहा है।क्षेत्र में अन्य जगहों पर भी सर्वे किया जा रहा हैओएनजीसी की टीम जलालपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में पेट्रोलियम उत्पादों की खोज कर रही है।
डीजल, पेट्रोल आदि मिलने से न सिर्फ जलालपुर प्रखंड बल्कि सारण जिले की आर्थिक व औद्योगिक तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। ओएनजीसी की टीम फिलहाल ड्रिलिंग में लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ओएनजीसी की टीम क्षेत्र में अन्य जगहों पर भी सर्वे कर रही है।कुछ पेट्रोलियम पदार्थ मौजूद होने की संभावनाओएनजीसी के इंजीनियर गौरव बेलवाल ने बताया कि खुदाई से पहले हम सैटेलाइट के जरिए सर्वे करते हैं और अगर 70 फीसदी पुष्टि हो जाती है तो हम ड्रिल मशीन से ग्राउंड लेवल पर खुदाई करवाते हैं। बताया गया कि यहां कुछ पेट्रोलियम पदार्थ मौजूद होने की संभावना है।संभावित क्षेत्र में जांच की जा रही है





