बिहार

Bihar: ऑर्केस्ट्रा देख रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Sarita
4 Jun 2025 12:54 PM IST
Bihar: ऑर्केस्ट्रा देख रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
x
Bihar बिहार: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान शुरू हुए झगड़े में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि बीती रात गंगापीपर निवासी अंशु सिंह के भतीजे का तिलक समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए अंबरिया गांव का आकाश कुमार आया हुआ था। आर्केस्ट्रा देखने के दौरान उसका स्थानीय दो युवकों उत्सव सिंह और टीपू सिंह से विवाद हो गया। विवाद के कुछ देर बाद जब आकाश गांव के मंदिर के पास से गुजर रहा था, तो उत्सव और टीपू ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
युवक की मौके पर ही मौत हो गई सूत्रों ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आकाश ने अपने भाई अंकित कुमार को मौके पर बुलाया, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपियों ने आकाश को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आकाश को चार गोलियां लगी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है।
Next Story