
x
Bihar बिहार: मनेर के दरवेशपुर गंगा घाट पर शुक्रवार चैती छठ अर्घ्यदान के दौरान गंगा नदी में स्नान कर रहा एक युवक लापता हो गया। युवक के गंगा नदी में डूब जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। छठ पर्व पर खुशियों का माहौल पूरी तरह गम में बदल गया। गंगा नदी में डूबने वाला युवक अपने रिश्तेदार के यहां छठ पर्व मनाने आया था। अर्घ्यदान के दौरान हुआ हादसा युवक के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दानापुर बंगाल निवासी बुटाई राय का 21 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार अपने पूरे परिवार के साथ चैती छठ पर्व मनाने मनेर के दरवेशपुर गांव में अपने रिश्तेदार चाचा मधेश्वर राय के घर आया था।
दरवेशपुर गांव स्थित गंगा घाट पर परिवार के सभी सदस्यों के साथ छठ पर्व को लेकर लोग उगते सूर्य देव को अर्घ्यदान देने में व्यस्त थे। इसी दौरान युवक गंगा नदी में नहाने लगा। नहाने के दौरान युवक गोविंद गंगा नदी की तेज धारा में बह गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।
TagsBiharचैती छठअर्घ्यदाननदीयुवकलापताहड़कंपBiharChaiti ChhathArghyadanriveryoung manmissingcommotionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





