
x
Bihar बिहार: बिहार के गोपालगंज से गैंगरेप का मामला सामने आया है, जहां स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही एक लड़की को तीन युवकों ने अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया. इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की की पिटाई भी की. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए|
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा रेलवे स्टेशन के पास की है. बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की यूपी की रहने वाली है. वह अपने लकवाग्रस्त पिता का इलाज कराने श्यामपुर आई थी और रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी. इसी बीच जब वह स्टेशन के पास लगे हैंडपंप से पानी लेने गई तो तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया. इसके बाद तीनों ने एक-एक कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए.
पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद पीड़िता को इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसका बयान दर्ज किया गया है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
TagsBiharयुवतीसामूहिकदुष्कर्म Biharyoung womangang-rapedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





