बिहार

Bihar: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

Sarita
17 Sept 2025 6:53 AM IST
Bihar: आकाशीय  बिजली गिरने से युवक की मौत
x
Bihar बिहार: समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चैता उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित सुंडी चौक के पास मंगलवार को वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राजेश दास (पिता- योगेंद्र दास) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेश दास अपने धोबीपाट पर गाड़ी धो रहा था, तभी अचानक उस पर वज्रपात हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग और परिजन उसे इलाज के लिए दलसिंहसराय ले गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।घटना की खबर फैलते ही इलाके में कोहराम मच गया और सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मृतक के परिजन सदमे से बार-बार बेहोश हो रहे थे।
मौके पर पहुंचे भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार, दिलीप कुमार राय, समीम मंसूरी, स्थानीय मुखिया मुकेश पांडेय, कमलकांत राय और पैक्स अध्यक्ष रघुवंश राय ने संयुक्त रूप से बिहार सरकार से मृतक के आश्रितों को आपदा राहत कोष से 5 लाख रुपये और अंचलाधिकारी से पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की। सूचना मिलते ही अंगार घाट थाने के एसआई धीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
Next Story