
x
Bihar बिहार: बिहार के सुपौल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गांजा नहीं देने के विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद हत्यारा खुद थाने पहुंचा और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी।मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के बारो ब्रह्मपुर वार्ड नंबर 4 का है। मृतक की पहचान बारो ब्रह्मपुर निवासी कपिलेश्वर सिंह के पुत्र हरेराम सिंह के रूप में हुई है। वह पेशे से दूध विक्रेता था। यह घटना सोमवार की देर शाम की है।
बताया जा रहा है कि गांव के ही युवक पंकज सिंह ने हरेराम सिंह से गांजा मांगा था, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक नाराज था। मृतक के भाई का कहना है कि हरेराम सिंह सोमवार की देर शाम दूध बेचकर घर लौट रहा था। इसी बीच पंकज सिंह वहां आया और फिर इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि पंकज सिंह ने हरेराम सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई|
इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है| हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी. फिर उसने सरेंडर कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है|
TagsBiharगांजायुवकहत्याBiharGanjaYoung manMurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





