
x
Bihar Weather Today: बिहार में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 9 मार्च को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में यह विक्षोभ 8 और 9 मार्च को उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में मौसम को प्रभावित करेगा।
तेज हवाओं का असर, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी हवा
अगले दो दिनों के दौरान बिहार के अधिकांश जिलों में तेज पछुआ हवा चलने की संभावना है। सतह पर हवा की गति 10-20 किमी प्रति घंटे हो सकती है, जबकि झोंकों के साथ यह 30-40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस स्थिति को देखते हुए नाविकों और नदी मार्ग से यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, मौसम शुष्क रहेगा
मौसम में आए बदलाव के कारण पटना समेत 10 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
पटना का न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जीरादेई (सीवान) में सबसे कम 12.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
पटना में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था।
छपरा में सबसे अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
राज्य में अधिकांश जगहों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे चला गया है।
8 मार्च को पूर्वी बिहार में बिजली गिरने की संभावना
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 8 मार्च को पूर्वी बिहार खासकर किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका और जमुई में बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान तापमान में और गिरावट आ सकती है। आईएमडी ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है।
TagsBiharWeatherहवाओंबारिशसंभावनाBiharwindsrainpossibilityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





