बिहार

Bihar: महाकुंभ से लौट रहे ऑटो रिक्शा को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Sarita
14 Feb 2025 11:22 AM IST
Bihar:   महाकुंभ से लौट रहे ऑटो रिक्शा को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत
x
Bihar बिहार: प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए बिहार समेत देशभर से श्रद्धालु जा रहे हैं और लगातार हादसे भी हो रहे हैं. इन हादसों में श्रद्धालुओं की मौत भी हो रही है. ताजा मामला सासाराम का है जहां सड़क हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए. सासाराम चौसा मार्ग पर डुमरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह बड़हरी थाना क्षेत्र के पुरहरा गांव के श्रद्धालु संगम स्नान कर घर लौट रहे थे. तभी ऑटो और ट्रक में टक्कर हो गई जिसमें एक महिला की मौत हो गई. सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है. हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है|
बताया जाता है कि सभी श्रद्धालु सुबह सासाराम रेलवे स्टेशन से टेंपो पकड़कर बड़हरी जा रहे थे. डुमरा गांव के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. इस घटना में टेंपो गहरी खाई में पलट गई. जिससे पुरहरा निवासी रविंद्र कुमार तांती की पत्नी 30 वर्षीय कविता देवी की मौत हो गई. टेम्पो में सवार उसी गांव के उपेंद्र कुमार तांती, विजेंद्र कुमार तांती, बिगन तांती, कृष्ण कुमार ताती और रविंद्र कुमार तांती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में काफी मदद की।
Next Story