
x
Bihar बिहार: टेटियाबंबर प्रखंड के ढोरी गांव स्थित स्कूल के पास बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. बच्ची की मौत के विरोध में ग्रामीणों ने ढोरी-टेटियाबंबर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा. घटना की सूचना मिलते ही हरपुर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया और ट्रक को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया. जानकारी के अनुसार छोटी केशोपुर जमालपुर निवासी राजू रजक की 3 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी ढोरी गांव स्थित अपने नाना अमीर रजक के घर रह रही थी|
बुधवार की सुबह वह घर के पास खेल रही थी, तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मौत के बाद जहां परिजनों में चीख पुकार मच गई, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल के समीप सड़क जाम कर दिया। हाइवा का मालिक स्थानीय होने के कारण दोनों पक्षों में समझौता हो गया। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार वाहन मालिक की ओर से मृतक के परिजनों को डेढ़ लाख रुपये देने पर सहमति बनी। हालांकि हाइवा अभी भी पुलिस के कब्जे में है। हरपुर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है तथा हाइवा को जब्त कर लिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsBiharहाइवाबच्चीकुचला BiharHivagirlcrushedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





