बिहार

Bihar: रेलवे लाइन पर रील्स बना रहे दो युवकों की ट्रेन से कटने से मौत

Sarita
19 April 2025 9:24 AM IST
Bihar:  रेलवे लाइन पर रील्स बना रहे दो युवकों की ट्रेन से कटने से मौत
x
Bihar बिहार: छपरा में रेलवे लाइन पर रील बना रहे दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत ,मृतक युवक छपरा ग्रामीण और गोल्डन गंज के बीच रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार जब वे रील बना रहे थे, उसी समय बलिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नहीं हो सकी दोनों युवक रील बनाने में इतने व्यस्त थे कि उन्हें ट्रेन आने का पता ही नहीं चला और दोनों युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद छपरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रेलवे लाइन से हटाया. मृतक युवकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.|
पुलिस आसपास के लोगों से बातचीत कर उनकी पहचान करने में जुटी है. पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि रेलवे लाइन पर दो युवकों का शव बरामद किया गया है. दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story