
x
Bihar: दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेड़ा–बहेड़ी मुख्य सड़क पर शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतकों की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी गांव निवासी रंजीत यादव तथा दूसरी बाइक पर सवार मो. हामिद की 6 वर्षीय पुत्री मरजीना खातून के रूप में हुई है। हादसे में मो. हामिद और उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया।बताया जाता है कि रंजीत यादव बेनीपुर में पदस्थापित स्वच्छता पर्यवेक्षक थे। वह शनिवार शाम ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान त्रिमुहानी गांव के पास सामने से आ रही बाइक, जिस पर मो. हामिद अपने परिवार के साथ सवार थे, से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रंजीत यादव और 6 वर्षीय मरजीना खातून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मो. हामिद और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में बहेड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। वहीं, दुर्घटनास्थल से दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया है
TagsBiharदो बाइकोंभिड़ंतदोमौतBihartwo bikescollisiontwo deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





