
x
Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जहाँ एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे का मंजर देखकर लोग सहम गए।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा एनएच-28 पर दिघरा नहर के पास (एनएच-28 हादसा) हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक की गति इतनी तेज़ थी कि टक्कर के बाद एक युवक का शव करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। दूसरा युवक ट्रक के पिछले पहिये में फंस गया। बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 जाम कर दिया।
सूचना मिलने पर उक्त थानेदार अस्मित कुमार और अपर थानेदार राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराकर जाम हटवाया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया। चालक-खलासी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
TagsBiharट्रकयुवकोंकुचलाBiharTruckYouthsCrushed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





