
x
Bihar बिहार: मृतकों की पहचान कुमारी देवी (पति मनोज राम), प्रेमशीला देवी (पति मदन राम) और मंगरी देवी (पति अशोक राम) के रूप में हुई है। घायलों में मीरा देवी (पति रोहित राम), जानकी देवी (पति हरिश्चंद्र), कुंती देवी (पति श्रीराम) और गीता देवी (पति मदन राम) शामिल हैं। सभी एक ही गाँव के निवासी हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुँची जिला पार्षद गीता पासी ने बताया कि सुबह बारिश शुरू होते ही बिजली गिरने से यह दुखद हादसा हुआ। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवारों को तत्काल आपदा राहत राशि देने की मांग की।
मोहनिया थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, अंचल अधिकारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और बताया कि तीन महिलाओं की मौत और पांच के घायल होने की सूचना दर्ज कर ली गई है। इस हादसे के बाद पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन गमगीन हैं।
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरुई गांव में सोमवार की सुबह खेत सोहनी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। वज्रपात से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। सभी घायलों को मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
TagsBiharबिजलीतीनमौतपांचघायलBiharlightningthreedeathfiveinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





